बेंगलुरु, मार्च 03 -- कर्नाटक सरकार ने ईरान-इजरायल संघर्ष में फंसे नागरिकों की मदद के लिए केंद्र से मदद मांगी है। यह मदद उन लोगों के लिए खास तौर से मांगी गई है जो कम समय के लिए इस इलाके में गए थे और अब वापस नहीं आ पा रहे हैं।
कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने मंगलवार को मीडिया से बताया कि राज्य के हजारों लोग अभी काम के लिये संघर्ष वाले इलाके में रह रहे हैं। उन्होंने कहा, "वहां मोटे तौर पर दो तरह के लोग हैं। एक श्रेणी में वे हैं जो वहां सालों से काम कर रहे हैं। वे वहां 10-20 सालों से काम कर रहे हैं और वहीं बस गए हैं। दूसरी श्रेणी में वे लोग हैं जो छुट्टियों, व्यावसायिक गतिविधियों या बैठकों के लिए वहां गए हैं। ये वे लोग हैं जो फंसे हुए हैं। उन्हें नहीं पता कि क्या करें या किससे संपर्क करें। इन्हें मदद की जरूरत है। इसीलिए हमने भारत सरकार से संपर्क किया है।"श्री परमेश्वर ने कहा कि अभी तक राज्य को विदेश मंत्रालय से हालात के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित