मुंबई , फरवरी 06 -- प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस गोपाल और विधवत कावेरप्पा (तीन-तीन विकेट) की बेहरीन गेंदबाजी की बदौलत कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी चौथे क्वार्टरफाइनल के पहले दिन शुक्रवार को मुंबई को 120 के स्कोर पर ढेर करने के बाद स्टंप्स तक दो विकेट पर 110 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

आज यहां मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया,जोकि उसके लिए घातक सिद्ध हुआ। अखिल हरवाड़कर की 138 गेंदों में 60 रनों की पारी के अलावा उसका कोई भी बल्लेबाज कर्नाटक के गेंदबाजी आक्रमण के आगे नहीं टिक सका। यशस्वी जायसवाल (पांच), सिद्धेश लाड (12), सूर्यांश शेडगे (10) और कप्तान शार्दुल ठाकुर 16 रन बनाकर आउट हुये। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाये। मुम्बई की पूरी टीम 48.1 ओवर में 120 रन पर ढेर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित