भरतपुर , जनवरी 22 -- राजस्थान में करौली जिले के हिंडौन सिटी उप कारागृह से गुरुवार को एक विचाराधीन बंदी फरार हो गया।

जेल सूत्रों ने बताया कि जुआ-सट्टा के मामले में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा 20 जनवरी को गिरफ्तार करके न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया काजीपाड़ा टोड़ाभीम निवासी शकील खान मौका पाकर उप कारागृह की छत पर चढ़ा और वहां से पेड़ के सहारे उतरकर भाग निकला।

घटना की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह, उपखंड अधिकारी हेमराज गुर्जर और पुलिस उपाधीक्षक मनीष कुमार मीणा ने उप कारागृह पहुंचकर मामले की जानकारी ली और सम्बंधित थाने में बंदी की फरारी का मामला दर्ज कराया। पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित