नयी दिल्ली, अप्रैल 28 -- तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी20 डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में पीजीडीएवी येलो और पीजीडीएवी ब्लू टीमों ने आसान जीत दर्ज की।
करण सोनी (71, 31 गेंद, 4x4, 8x6) व नैतिक यादव (67, 26 गेंद, 7x4, 6x6) की बेहतरीन बल्लेबाजी और हिमांशु (32/4), सारंग अस्थाना (10/2) व जय शर्मा (23/2) की उम्दा गेंदबाजी से पीजीडीएवी येलो (9 ओवर में 142/0) ने आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज को (20 ओवर में 139/9) को एकतरफा मुकाबले में दस विकेट से हराया। पराजित टीम के लिए वरुण भट्ट ने 33 और शौर्य भाटिया ने 32 रन बनाए। करण सोनी को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड एशिया कुराश रेसलिंग के महासचिव प्रवीण त्यागी ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित