भरतपुर , अप्रैल 28 -- राजस्थान में डीग जिले के बृजनगर कस्बे में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक गौवंश की मौत से हंगामा हो गया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित गौ सेवकों एवं ग्रामीणों ने धरना देते हुए नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मामले की गंभीरता और तनाव को देखते हुए प्रशासन एवं नगरपालिका के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को उनकी मांगों के निराकरण का ठोस आश्वासन दिया जिसके बाद गौसेवकों ने धरना समाप्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित