सोनीपत , मार्च 23 -- हरियाणा के शेखपुरा में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय शैली की कबड्डी प्रतियोगिता का समापन खेल भावना के साथ हुआ। बारिश के कारण फाइनल मुकाबला अधूरा रह गया, जिसके चलते शेखपुरा और गुमाड टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में करीब 40 टीमों ने हिस्सा लिया। सेमीफाइनल मुकाबलों में गुमाड ने पानीपत को 16-10 से हराया, जबकि शेखपुरा ने कुराड को 6-5 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित