वाराणसी , जनवरी 25 -- उत्तर प्रदेश के चर्चित कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में वाराणसी की रोहनिया पुलिस और स्पेशल जांच टीम (एसआईटी) ने रविवार को शैली ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर भोला प्रसाद जायसवाल की 30 करोड़ 52 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, रोहनिया थाने में भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ दर्ज बीएनएस की धारा 111 तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 (एफ) (सफेमा) के तहत कार्यवाही की गई। मड़ौली, जगतगंज समेत कई इलाकों में अपराध से अर्जित धन से बनाई गई संपत्तियां भोला प्रसाद ने अपने, पत्नी तथा बच्चों के नाम पर दर्ज कराई थीं। चिह्नित सभी संपत्तियों को इसी क्रम में जब्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित