कपूरथला , जनवरी 28 -- पंजाब में कपूरथला के जिला उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने बुधवार को पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कपूरथला द्वारा, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग पंजाब के संयुक्त प्रयास के तहत 28 जनवरी से 30 जनवरी तक चलने वाले पंजाब सखी शक्ति मेला-2026 का औपचारिक उद्घाटन किया ।

इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य स्वयं-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों को बड़ा मंच प्रदान करना है। उन्होंने मेले में घरेलू सामग्री सामान, हाथ से बने घरेलू साजो-सामान और ऑर्गेनिक उत्पाद, अचार, मुरब्बे एवं जैम स्टॉल, मेहंदी, परफ्यूम, कैंडल स्टॉल, सांस्कृतिक प्रोग्राम तथा लाइव फूड स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी का दौरा किया।

उपायुक्त ने आजीविका मिशन के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्य को मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत ई-रिक्शा का भी वितरण किया गया। उन्होंने कपूरथला जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस मेले में शामिल होकर महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास को सफल बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित