कटिहार , अप्रैल 11 -- बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को बस और पिकअप वैन के बीच हुयी टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गयी तथा 25 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गेड़ाबाड़ी के समीप बस और पिकअप वैन के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 25 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित