चंडीगढ़ , जनवरी 28 -- राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को पंजाब विधानसभा के 11वें विशेष सत्र का सत्रावसान किया।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल कटारिया ने पंजाब विधानसभा, जिसकी 30 दिसंबर, 2025 की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी, जिसका सत्रावसान कर दिया।
गौरतलब है कि विशेष सत्र में तीन विधेयक पारित किए जिनमें 'पंजाब आबादी देह' (अधिकार अभिलेख) संशोधन विधेयक, 2025 भी शामिल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित