, Jan. 6 -- फ्नोम पेन्ह, 06 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) थाई सेना ने मंगलवार को कहा कि कंबोडियाई पक्ष ने थाई सैन्य इकाइयों से संपर्क करके दावा किया है कि उसका थाई क्षेत्र में गोली चलाने का कोई इरादा नहीं था।
थाई सेना के प्रवक्ता विंथाई सुवारी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा था कि कंबोडिया ने उस दिन स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 7:25 बजे सीमावर्ती इलाके में मोर्टार दागकर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिससे एक थाई सैनिक घायल हो गया।
विंथाई ने कहा कि कंबोडियाई पक्ष ने कहा है कि यह घटना एक मिशन के दौरान कंबोडियाई बलों द्वारा की गयी एक अभियान-संबंधी गलती के कारण हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित