हैदराबाद , जनवरी 20 -- कंट्री क्लब हॉस्पिटैलिटी एंड हॉलिडेज़ लिमिटेड ने मंगलवार को एशिया के सबसे बड़े 'डार्लिंग्स डे आउट 2026' की घोषणा की, जिसमें पूरे देश के प्रमुख कंट्री क्लब स्थानों पर फैशन शो, लाइव संगीत और मनोरंजन के साथ एक भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे।

कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वाई राजीव रेड्डी ने यह घोषणा की। उन्होंने हैदराबाद के कंट्री क्लब में आधिकारिक डार्लिंग्स डे आउट 2026 पोस्टर का अनावरण किया और 'चलो पटाया वीआईपी इंटरनेशनल मेंबरशिप कार्ड' भी लॉन्च किया। एक भव्य फैशन शो के साथ इस लॉन्च का आयोजन किया गया जिसमें मॉडलों ने रैंप पर चलकर इंडो-वेस्टर्न और पार्टीवियर कलेक्शन का प्रदर्शन किया जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिली।

श्री रेड्डी ने मीडिया से कहा कि यह कार्यक्रम 13 फरवरी, 2026 को हैदराबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, सूरत और कोल्हापुर में एक साथ आयोजित किया जाएगा जो सदस्यों को मनोरंजन एवं पारिवारिक समारोहों का एक उत्साहजकन मिश्रण प्रदान करेगा। उन्होंने कंट्री क्लब की विशेष 'चलो पटाया' के लिए कोटचापिरन गार्डन के साथ एक रणनीतिक सहयोग की भी घोषणा की, जो कंपनी के ऋण रहित संगठन बनने के बाद की गई है।

उन्होंने बताया कि नए साल के उपहार के रूप में सदस्यों के लिए, हाल ही में लॉन्च किया गया 'चलो पटाया वीआईपी इंटरनेशनल मेंबरशिप कार्ड' पटाया में दो रात और तीन दिन के मुफ्त प्रवास के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की शानदार सुविधा प्रदान करता है। इस मेंबरशिप की कीमत 85,000 रुपये है जबकि मौजूदा सदस्य 60,000 रुपये का भुगतान करके इसे अपग्रेड कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित