नयी दिल्ली , मार्च 02 -- ओमान बंदरगाह के निकट एक तेल टैंकर एमकेडी व्योम पर ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई है। पश्चिम एशिया में पिछले तीन दिन से अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी लड़ाई में किसी भारतीय नागरिक की मौत की यह पहली घटना है।
ओमान में भारतीय दूतावास ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित