भुवनेश्वर , मार्च 20 -- ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कटक के महानदी रिवरफ्रंट को एक जीवंत और राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र में बदलने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है।
लगभग 210 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना के तहत नदी के किनारे 426 एकड़ क्षेत्र का कायाकल्प किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सभी प्रारंभिक प्रक्रियाएं पूरी कर पहले चरण का काम बिना किसी देरी के शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित