भुवनेश्वर , अप्रैल 06 -- ओडिशा में बालासोर जिले के सोरो पुलिस थाना क्षेत्र के दहीसोडा चौराहे पर रविवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के किनारे खड़े एक वाहन से तेज रफ्तार ट्रक के टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक वाहन तकनीकी खराबी के कारण सड़क के किनारे खड़ा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन पर टककर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि पीड़ित लोग ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन के अंदर ही फंस गए। स्थानीय निवासियों ने शुरू में अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन नुकसान की गंभीरता के कारण वे शवों को बाहर नहीं निकाल पाए। बाद में दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कटिंग उपकरणों का इस्तेमाल करके शवों को बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोरो अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल उनकी पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित