भुवनेश्वर , दिसंबर 23 -- ओडिशा सतर्कता विभाग ने सुंदरगढ़ में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (ओएससीएससी) लिमिटेड में काम करने वाले एक कनिष्ठ लेखापाल को आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में गिरफ्तार किया है।

सर्तकता विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कनिष्ठ लेखापाल के पास उसकी आय के स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति पाई गई। इसमें एक बहुमंजिला इमारत, एक जिम वाला मार्केट परिसर, बालासोर शहर में एक कल्याण मंडप, बारीपदा शहर में एक और इमारत और बालासोर और उसके आसपास चार कीमती प्लॉट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 175 ग्राम सोने के गहने और 43.81 लाख रुपये के बैंक डिपॉजिट भी बरामद किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित