भुवनेश्वर , फरवरी 10 -- ओडिशा सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत आयुष डॉक्टरों के मासिक वेतन में भारी वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के इस निर्णय का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में आयुष डॉक्टरों के योगदान को मान्यता देना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित