भुवनेश्वर , नवंबर 18 -- ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक ने प्रसिद्ध उड़िया गायक हुमेन सागर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री हुमेन सागर का सोमवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भुवनेश्वर में इलाज के दौरान निधन हो गया। राज्यपाल कंभमपति ने सोशल मीडिया पर लिखा, " दिग्गज गायक हुमेन सागर के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उड़िया संगीत और सिनेमा की दुनिया में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। "मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हुमेन सागर के निधन को 'हमारे संगीत और सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति' बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

श्री प्रधान ने श्री हुसेन सागर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ओडिशा ने 'संगीत की दुनिया का एक चमकता सितारा खो दिया है' और कहा कि सागर की आवाज का जादू 'उड़िया श्रोताओं के दिलों में अमर रहेगा।'पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल (बीजद) सुप्रीमो नवीन पटनायक ने कहा, " हुमेन सागर के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनके भावपूर्ण संगीत ने अनगिनत दिलों को छुआ है और उड़िया संगीत में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।"उल्लेखनीय है कि 36 वर्षीय उड़िया गायक हुमेन सागर स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। उन्हें 14 नवंबर को एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित