भुवनेश्वर , जनवरी 31 -- ओडिशा के बरहामपुर में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए।
यह हादसा हल्दीपदा चौराहे पर तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित