भुवनेश्वर , दिसंबर 27 -- ओडिशा में कंधमाल जिले के गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में कछुओं के जमाव वाले इलाके में 17 समुद्री मछुआरों को गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वन अधिकारियों ने समुद्र में मछली पकड़ने वाली नावों और उन्य उपकरणओं को भी जब्त कर लिया गया है।

वन अधिकारी ने बताया कि मछली पकड़ने वाली इस नाव ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, ओडिशा समुद्री मत्स्य नियमन अधिनियम और समुद्री अभयारण्य के अनिवार्य नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित गलियारों में घुसपैठ की थी।

अधिकारियों ने कहा कि इसके साथ अब तक करीब 350 मछुआरों को समुद्री अभयारण्य में घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है, क्योंकि वन विभाग 'ऑलिव रिडले' समुद्री कछुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने संकटग्रस्त ऑलिव रिडले समुद्री कछुओं के बड़े पैमाने पर घोंसले लगाने के मद्देनजर एक नवंबर से धामारा-देवी नदी के मुहाने के 20 किलोमीटर के क्षेत्र में सात महीने तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया है।

गहिरमाथा को समुद्री अभयारण्य का दर्जा प्राप्त होने के कारण मछली पकड़ने पर यह प्रतिबंध पूरे वर्ष लागू रहता है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अनुसूची-1 जानवर के रूप में वर्गीकृत इस विलुप्तप्राय प्रजाति के कछुए जालों में फंस जाते हैं और लंबी अवधि तक दम घुटने से मर जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित