भुवनेश्वर , जनवरी 25 -- रेलवे के दक्षिण-पूर्वी सर्किल के सुरक्षा आयुक्त बृजेश कुमार सिंह ने रविवार लड्डा और जिमिडिपेटा के बीच नवनिर्मित तीसरी लाइन निरीक्षण किया।
यह 7.181 किमी का स्ट्रेच ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर डिवीजन में टिटलागढ़-विजयनगरम तीसरी लाइन प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस हिस्से में 60 किलोग्राम की रेल और एक बड़ा पुल है, जिसे 25टी एक्सल लोड स्टैंडर्ड के हिसाब से बनाया गया है। निरीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ। स्पीड ट्रायल बिना किसी दिक्कत के पास हुए, जिसके बाद लाइन को पूरी तरह से चालू करने की मंज़ूरी मिल गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित