राजकोट , फरवरी 04 -- ओखा-भावनगर-ओखा एक्सप्रेस ट्रेनों में चार माह तक अतिरिक्त तृतीय एसी कोच की सुविधा दी जाएगी।
मंडल रेल प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा ओखा-भावनगर-ओखा एक्सप्रेस ट्रेनों में चार माह की अवधि के लिए एक अतिरिक्त तृतीय एसी कोच की अस्थायी व्यवस्था की गई है। विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 19210/19209 ओखा-भावनगर-ओखा एक्सप्रेस में ओखा स्टेशन से छह फरवरी से एक जून तक और भावनगर टर्मिनस से पांच फरवरी से 31 मई तक यह अतिरिक्त लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित