सिडनी , फरवरी 25 -- ऑस्ट्रेलिया 23 साल के लंबे अंतराल के बाद अगस्त में बंगलादेश के साथ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार 2003 के बाद यह पहली बार होगा जब बंगलादेश ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलेगा। इस सीरीज के दोनों मैच मैच डार्विन के मारारा स्टेडियम और मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले जाएंगे। डार्विन के मैदान पर 22 साल बाद टेस्ट मैच खेला जायेगा। यहां वर्ष 2004 में श्रीलंका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला था। इत्तेफाक से, डार्विन का पहला टेस्ट 2003 में बंगलादेश के साथ हुआ था।
इस बीच, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना अपने पहले टेस्ट की मेजबानी करेगा। इस जगह पर सिर्फ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गये है 1992 में भारत और श्रीलंका के बीच एक एकदिवसीय बारिश की वजह से रद्द हो गया था और पिछले साल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच खेले गये थे। यहां कई 'ए' श्रेणी मैचों के साथ-साथ तीन महिला एकदिवसीय और दो महिला टी-20 मैच भी खेले गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित