कैनबरा , मार्च 13 -- ऑस्ट्रेलियाई नेशनल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने क्वींसलैंड राज्य में चट्टानों पर रहने वाली मॉनिटर लिजार्ड (मॉनिटर छिपकली) की तीन नई प्रजातियों की पहचान की है। यह खोज ऑस्ट्रेलिया के सवाना क्षेत्रों में इस प्रकार के सरीसृपों का पहला आधिकारिक रिकॉर्ड है।

विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी करके यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि इन तीनों प्रजातियों को उनके विशिष्ट रंगों और सवाना परिदृश्य की चट्टानों के अनुकूल खुद को ढालने की क्षमता के आधार पर पहचाना गया है। इनके नाम रेनबो रॉक मॉनिटर, ऑरेंज-हेडेड रॉक मॉनिटर, येलो-हेडेड रॉक मॉनिटर रखे गए हैं।

विस्तृत आनुवंशिक विश्लेषण से यह पुष्टि हुई है कि ये तीनों आबादी अलग-अलग प्रजातियां हैं, जो लाखों वर्षों से स्वतंत्र रूप से विकसित हो रही हैं। यह खोज 'जूलॉजिकल जर्नल ऑफ द लिनियन सोसाइटी' में भी प्रकाशित हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित