कोलंबो , फरवरी 05 -- ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच टी-20 विश्वकप से पहले गुरुवार को होने वाला अभ्यास मैच बारिश के कारण टॉस होने के बाद रद्द घोषित कर दिया गया।

आज यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद शुरु हुई बारिश के कारण मैच को रद्द घोषित कर दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया (एकादश):- मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), कमरन ग्रीन, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन एलिस, एडम जम्पा, जॉश हेजलवुड, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नमैन, कूपर कोनोली, मैट रेनशॉ और बेन ड्वारशुइस।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित