विंडहोक , जनवरी 23 -- विल बैरोम (14 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया अंडर -19 ने श्रीलंका अंडर-19 को अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में शुक्रवार को 18.5 ओवर में मात्र 58 रन पर समेट दिया।

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला किया। श्रीलंका की टीम 13 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद मुकाबले में नहीं लौट पाई। श्रीलंका की तरफ से कविजा गमागे ने 10 और चमिका हीनातिगाला ने 14 रन बनाये। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या में नहीं पहुंच सका और पूरी टीम 58 रन पर सिमट गयी।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विल बैरोम ने 6.5 ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि चार्ल्स लचमुंड और कैसी बार्टन को दो-दो विकेट मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित