विंडहोक , जनवरी 23 -- विल बैरोम (14 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने श्रीलंका अंडर-19 को अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में शुक्रवार को नौ विकेट से पीट दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 18.5 ओवर में मात्र 58 रन पर समेटने के बाद 12 ओवर में एक विकेट पर 62 रन बनाकर मुकाबला आसानी से जीत लिया। स्टीवन होगान ने 27 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 28 और नितेश सैमुअल ने नाबाद 19 रन बनाये। होगान ने विजयी चौका मारा। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया ग्रुप में टॉप पर रहा और इस गेम के पॉइंट्स अगले राउंड में ले जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित