पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) , मार्च 06 -- एलिस पेरी (नाबाद 43) और ऐनाबेल सदरलैंड (चार विकेट/नाबाद 20) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने शुक्रवार को खेले जा रहे एकमात्र दिन रात्रि टेस्ट मैच में भारत को 198 के स्कोर पर रोकने के बाद पहले दिन का खेल समाप्त होने की समय तीन विकेट पर 96 रन बना लिये है। हालांकि वह अभी भी भारत के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 102 रन पीछे है।
गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारतीय टीम को 198 के स्कोर पर रोक दिया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने 31 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। जॉर्जिया वॉल (दो) को सयाली सातघरे ने बोल्ड आउट किया। फीबी लिचफील्ड (नौ) को क्रांति गौड़ ने अपना शिकार बनाया। 20वें ओवर में सातघरे ने कप्तान एलिसा हीली (13) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। स्टम्प के समय ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 96 रन बना लिये है। एलिस पेरी (नाबाद 43) और ऐनाबेल सदरलैंड (नाबाद 20) क्रीज पर मौजूद है। भारत के लिये सियाली सातघरे ने दो विकेट लिये। क्रांति गौड़ ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
डिनर के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 14 रन जोड़कर अपने दोनों विकेट गंवा दिये। सायली सातघरे (सात) को सदरलैंड ने आउट किया। इसके बाद 63वें ओवर की चौथी गेंद पर डार्सी ब्राउन ने क्रांति गौड़ (एक) को आउटकर 198 के स्कोर पर भारतीय पारी का अंत कर दिया। काश्वी गौतम ने 54 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित