सिडनी , जनवरी 22 -- ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बोंडी बीच पर गत दिसंबर में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों की सुरक्षा नहीं कर पाने के लिए माफी मांगी है।
श्री अल्बनीज ने हमले के 15 पीड़ितों के लिए सिडनी ओपेरा हाउस में एक स्मारक सेवा को संबोधित करते हुए 14 दिसंबर को प्रतिष्ठित बीच पर हनुक्का कार्यक्रम को निशाना बनाकर की गई सामूहिक गोलीबारी के जवाब में यहूदी ऑस्ट्रेलियाई समुदाय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत दुख है कि हम आपके प्रियजनों को बुराई से नहीं बचा सके।"उन्होंने कहा कि यह हमला इस्लामिक स्टेट की विचारधारा से प्रेरित था और 'बिल्कुल भी अचानक नहीं था' तथा यहूदी ऑस्ट्रेलियाई लोगों को उनके धर्म के कारण निशाना बनाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित