मेलबर्न , जनवरी 26 -- इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर सोमवार को हमवतन लुसियानो डार्डेरी को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर-फाइनल में जगह बना ली हैं।

आज यहां खेले गये मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन ने सिनर ने अपने इटैलियन हमवतन लुसियानो डार्डेरी को सीधे सेटों में 6-1, 6-3, 7-6(2) से हराकर जीत हासिल की।

अगले मैच में, सिनर का मुकाबला बेन शेल्टन और कैस्पर रूड के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित