जम्मू , फरवरी 23 -- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सेना और पुलिस के अभियान त्राशी के तहत पिछले 20 दिनों में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक कमांडर समेत छह आतंकवादी मारे गये हैं।

भारतीय सेना के तहत उग्रवाद विरोधी दस्ता (डेल्टा) के प्रधान सेनानी मेजर जनरल एपीएस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज के उप महानिरीक्षक श्रीधर पाटिल ने किश्तवाड़ में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह अभियान 14 जनवरी, 2026 को चटरू इलाके में खुफिया इनपुट के आधार पर शुरू किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित