श्री गंगानगर , अप्रैल 11 -- राजस्थान के चुरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवती द्वारा दर्ज कराए गए डकैती के मामले का आज पुलिस ने पूरा खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि युवती सोनिका देवी ने ऑनलाइन गेम खेलने की लत के कारण 40 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे चुकाने में असमर्थ होने पर उसने घर में डकैती की पूरी तरह मनगढ़ंत कहानी गढ़कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक निश्चयप्रसाद ने आज बताया कि 8 अप्रैलको हमीरवास थाना में सोनिकादेवी (28), निवासी रामपुर ने शिकायत दर्ज कराई कि 5 अप्रैल को सुबह करीब 5 बजे दो अज्ञात युवक और एक महिला उसके घर में घुस आए और उसे डरा-धमकाकर उसके पहने हुए सोने के गहने छीन लिए और फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित