गांधीनगर , जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश के शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने शनिवार को गुजरात लोकभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की।
श्री देवव्रत और श्री शर्मा के बीच इस दौरान शहरी विकास, ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार, प्राकृतिक कृषि तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।
राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और दोनों राज्यों के बीच सहयोग के महत्व पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित