प्रयागराज , फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज समाजवादी पार्टी ने एस आई आर प्रक्रिया में फार्म 7की गहन समीक्षा के बाद ही निस्तारण करने, फार्म 6 के साथ अनावश्यक दस्तावेजों को मांगकर परेशान न करने, निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने की मांग की है।
पार्टी कार्यालय में आज हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने चर्चा के दौरान कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ हुई बैठकों में समाजवादी पार्टी लगातार मांग करती आ रही है। लेकिन संज्ञान में आया है कि फार्म 6 के साथ कुछ बी एल ओ द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशों के अलावा भी अन्य कागजात मांगे जा रहे हैं जिससे लोंगो को परेशान होना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित