पटना , जनवरी 19 -- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 71वीं बिहार लोक सेवा योग (बीपीएससी) प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिये अब 30 जनवरी तक, जबकि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) परीक्षाओं से जुड़े पात्र अभ्यर्थियों के लिये एक फरवरी तक आवेदन स्वीकार किये जायेंगे।
इस योजना के अंतर्गत बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को सिविल सेवा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने पर मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिये 30 हजार से एक लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठायें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित