मुरैना , फरवरी 16 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में एक एसयूवी और कंटेनर की हुई आमने सामने की भीषण टक्कर में एसयूवी चालक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा विचोला ओर मालनपुर मार्ग स्थित वेडा गांव के समीप कल देर रात हुआ।
पुलिस के अनुसार दोनों के बीच हुई भीषण टक्कर में स्कॉर्पियो सड़क से दो सौ मीटर दूर जाकर एक खाई में पलट गई और चालक उसमें फंसकर रह गया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद चालक अर्जुन सिंह कंसाना का शव स्कॉर्पियो से निकाला।बताया गया गया है कि चालक कंटेनर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कंटेनर को जप्त कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे के समय स्कार्पियो में केवल चालक ही सवार था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित