बहराइच, फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच की तहसील महसी में बार एसोसिएशन की ओर से की जा रही कलमबंद हड़ताल पांचवें दिन बुधवार को भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने एसडीएम आलोक प्रसाद पर जातिवादी मानसिकता रखने तथा वादकारियों को अपमानित करने का आरोप लगाया है। हड़ताल के चलते तहसील का समस्त न्यायिक व प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन और शासन स्तर पर लिखित शिकायतें भेजी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित