नैनीताल , जनवरी 31 -- उत्तराखंड के कुमाऊं पुलिस की विशेष अभियान कार्य बल (एसओटीएफ) ने ऊधम सिंह नगर के किच्छा में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर अवैध दवाइयों के कारोबार का खुलासा किया और आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने शनिवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुमाऊं एसओटीएफ पिछले कुछ समय से अवैध दवा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाये हुए है।

इसी कड़ी में एसओटीएफ की टीम को किच्छा में अवैध दवा कारोबार के बारे में जानकारी मिली। शुक्रवार शाम को औषधि विभाग की एक टीम के साथ एसओटीएफ की टीम ने वरिष्ठ औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला की अगुवाई में किच्छा के बड़िया रोड में संतोष मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित