प्रयागराज , दिसंबर 16 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल डायलिसिस सेवा बुधवार को 24 घंटे के लिए बन्द रहेगी। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी व सर्जरी के अस्टिटेंट प्रोफेसर संतोष सिंह ने मंगलवार को बताया कि 17 दिसंबर सुबह 8:00 बजे से गुरुवार 18 दिसंबर सुबह 8:00 बजे तक डायलिसिस सेवा को बंद कर दिया गया है। इस अवधि में डायलिसिस यूनिट में स्टेरलाइजेशन, मशीनों की गहन सफाई, तकनीकी जांच और नियमित मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
उन्होने कहा कि रोगियों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और संक्रमण-मुक्त उपचार के लिए ये फैसला लिया गया है।अस्पताल प्रशासन द्वारा संक्रमण नियंत्रण मानकों के सख्त अनुपालन और मशीनों की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए उठाया गया कदम,ताकि भविष्य में रोगियों को किसी भी प्रकार की असुविधा या जोखिम का सामना न करना पड़े।अस्पताल प्रशासन ने इस अस्थायी असुविधा के लिए मरीजों व उनके तीमारदारों से खेद व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित