गुवाहाटी , फरवरी 08 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि असम पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) के पास कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबोर्न और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के लिए काफी सबूत हैं।

श्री सरमा ने मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने के राज्य कैबिनेट के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि इस मामले में तार्किक नतीजे तक पहुंचने के लिए यह सही कदम है। इस दौरान उन्होंने असम पुलिस की जांच की तारीफ की, लेकिन इसकी आगे की जांच केंद्रीय एजेंसियों से करवाने की जरूरत है क्योंकि असम पुलिस की कुछ सीमाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस के पास सिर्फ दो साल का इलेक्ट्रॉनिक डेटा और फोन रिकॉर्ड निकालने का अधिकार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित