सहारनपुर , दिसंबर 29 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में सहारनपुर जिले में 161123 मतदाताओं का दूसरे चरण में मेपिंग नहीं होने से उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे और उन्हें साक्ष्य देने होंगे। साक्ष्य उपलब्ध ना कराने वाले ये मतदाता नई सूची में सूचीबद्ध नहीं किए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनीष बंसल ने आज बताया कि जिले में 2642675 कुल मतदाता थे। पुनर्रीक्षण अभियान में 83.63 फीसद यानि 2210141 पंजीकृत किए गए। ऐसे मतदाताओं की संख्या 432544 है। 2.83 फीसद यानि 74666 नाम मृतक होने के कारण सूची से हटाए गए। 3.41 फीसद यानि 90016 अनुपस्थित रूप से स्थान परिवर्तन कर गए और 7.78 फीसद यानि 205477 स्थाई रूप से स्थान परिवर्तन कर गए और दो जगह मतदाता वाले 1.80 फीसद यानि 47550 मतदाता पाए गए। अन्य कारण वाले 0.56 फीसद यानि 14835 नाम पंजीकरण से बाहर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित