कुशीनगर , नवंबर 23 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के जिला प्रवासी डॉ सत्येन्द्र सिन्हा ने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
श्री सिन्हा ने रविवार को कुशीनगर जनपद में भाजपा के मथौली , रामकोला, लक्ष्मीगंज और पडरौना मण्डल की अलग-अलग बैठकें की। उन्होंने मण्डल कार्यकर्ताओं को निर्वाचन आयोग के अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया।
डॉ सत्येन्द्र सिन्हा ने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पार्टी के संगठनात्मक दायित्व का भी हिस्सा है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित