मनामा (बहरीन) , अक्टूबर 22 -- एशियाई युवा खेलों में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान को 81-26 से हराया। भारत एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में छठे पायदान पर मौजूद है।

इससे पहले भारतीय कबड्डी टीम ने बंगलादेश को 83-19, जबकि श्रीलंका को 89-16 से हराया था। इस स्पर्धा में भारत तीन जीत के साथ शीर्ष पायदान पर मौजूद है। पाकिस्तान के हुये मुकाबले में भारतीय कप्तान ईशांत राठी ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया।

22 से 31 अक्टूबर तक बहरीन में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत के एथलीट 119 महिलाएं और 103 पुरुष 21 खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उज्बेकिस्तान पांच स्वर्ण और एक रजत के साथ पहले पायदान पर है, जबकि इंडोनेशिया एक स्वर्ण और एक रजत के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान, फिलीपींस एक स्वर्ण के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित