नयी दिल्ली , फरवरी 02 -- डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चार फरवरी से शुरु हो रही एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप में 20 देशों के 311 एथलीट हिस्सा लेंगे।
यह प्रतियोगिता 10 दिनों तक चलेगी। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के मुताबिक, चैंपियनशिप में जूनियर और सीनियर वर्ग में 20 देशों के 311 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। प्रमुख स्पर्धा के साथ-साथ यूथ प्रतियोगिता भी होंगी।
चैंपियनशिप में मेजबान भारत के 118 निशानेबाज दल हिस्सा ले रहा हैं। कजाकिस्तान के पास 35 एथलीट के साथ दूसरा सबसे बड़ा स्क्वाड होगा, जबकि पारंपरिक एशियन शूटिंग पावरहाउस कोरिया, ईरान और जापान ने भी मजबूत टीमों का नाम दिया है। चीनी ताइपे, वियतनाम और हांगकांग के निशानेबाजी भी इसमें हिस्सा ले रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित