कैनबरा , जनवरी 12 -- विश्व की 11 नंबर टेनिस खिलाड़ी रूस की एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा सोमवार को जैकलिन क्रिस्टियन से हार के बाद एडिलेड इंटरनेशनल के पहले राउंड में बाहर हो गईं, जबकि 14वें नंबर की क्लारा टौसन ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले चोट के कारण अपने मैच से रिटायर हो गईं।

चौथी सीड एलेक्जेंड्रोवा को रोमानिया की जैकलिन क्रिस्टियन ने एक घंटे 50 मिनट में 6-4, 6-4 से हराया।

रोमानिया की क्रिस्टियन ने पूरे मैच के दौरान रूस की एलेक्जेंड्रोवा की सर्विस पांच बार तोड़ी।

मैच के बाद कोर्ट पर क्रिस्टियन कहा, "मैं अपने लेवल से बहुत खुश हूं। मुझे खुद पर पूरा भरोसा था, मैं लय में थी, इसलिए मैं यहां आई और खुद पर ध्यान केंद्रित किया।"क्रिस्टियन, जो क्वालीफाइंग टूर्नामेंट जीतकर एडिलेड में मुख्य एकल ड्रॉ में पहुंची हैं, दूसरे राउंड में उनका मुकाबला मारिया सक्कारी या डारिया कसाटकिना के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित