भरतपुर , दिसम्बर 29 -- राजस्थान में भरतपुर में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर तीन जगह एलिवेटेड फ़्लाईओवर निर्माण के लिये करोड़ों की वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद कांग्रेस और रालोद में इसका श्रेय लेने की होड मच गई है।

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊँचा नगला तिराहा, सारस चौराहा एवं शीशम तिराहे पर एलिवेटेड फ़्लाईओवर निर्माण के लिये 201 करोड़ और पांच किलोमीटर सर्विस लाइन रोड के लिए 118 करोड़ रुपये की मंजूरी के बाद सोमवार को दोनों राजनीतिक दलों के नेताओं में इसके श्रेय के लिए होड़ मच गई।

कांग्रेस सांसद संजना जाटव ने वित्तीय स्वीकृति के कागजात एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के फोटो के साथ ट्वीटर पर पोस्ट साझा की तो भरतपुर से रालोद विधायक सुभाष गर्ग ने सारस चौराहे पर फ्लाई ओवर के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी, रालोद के प्रमुख केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल का आभार जताते ट्वीट किए सन्देश में कहा कि उनके द्वारा पिछले दिनों जयंत चौधरी के साथ श्री गडकरी से मुलाकात करके ओवरब्रिज की माँग की गई थी वह सपना पूरा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित