हैदराबाद , मार्च 07 -- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की तेलंगाना राज्य समिति ने केंद्र सरकार के रसोई गैस की कीमतों में की गयी बढ़ोतरी के खिलाफ रविवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

माकपा के राज्य सचिव जॉन वेस्ली ने शनिवार को यहां जारी बयान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस कदम से आम जनता पर आर्थिक बोझ और बढ़ेगा।

श्री वेस्ली ने कहा कि पहले से ही जरूरी चीजों की कीमतों में हो रही भारी बढ़ोतरी के बीच रसोई गैस के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मुश्किलें और बढ़ जायेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही हैं, जबकि आम नागरिकों पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव डाला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित