नयी दिल्ली , मार्च 22 -- एयर इंडिया समूह ने रविवार को पश्चिम एशिया के लिए और वहां से कुल 50 उड़ानों के परिचालन की योजना बनायी है।

एयरलाइंस ने एक अपडेट में बताया कि वह अपनी सहायक इकाई एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ आज सऊदी अरब के जेद्दा और ओमान की राजधानी मस्कट के लिए कुल 20 नियमित उड़ानों का परिचालन करेगी। इसके अलावा पश्चिम एशिया के विभिन्न शहरों से 30 विशेष उड़ानों (दोनों तरफ की मिलाकर) के परिचालन की योजना है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट की दिल्ली, कोच्चि, मुंबई और कन्नूर के लिए उड़ानें उपलब्ध होंगी। एयर इंडिया की उड़ान दिल्ली और मुबंई से जेद्दा के लिए होगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस सऊदी अरब की राजधानी रियाद से बेंगलुरु और मेंगलुरु के लिए एक-एक और कोझिकोड़ के लिए दो उड़ानों का परिचालर कर रही है। सऊदी अरब के दम्मम से भी कोझिकोड़ के लिए उसकी एक उड़ान होगी।

समूह की सभी विशेष उड़ानें संयुक्त अरब अमीरात से होंगी। एयर इंडिया दुबई से दिल्ली के लिए एक उड़ान का परिचालन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित