नयी दिल्ली , मार्च 04 -- टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया, ब्रिटेन और यूरोप के 10 मार्च तक के टिकट रद्द कराने पर कोई शुल्क न लगाने की घोषणा की है।

एयरलाइंस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मो पर एक पोस्ट में बताया कि 28 फरवरी या उससे पहले बुक कराये गये पश्चिम एशिया, ब्रिटेन और यूरोप के टिकट रद्द कराने पर वह कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगायेगी। यात्रा की तारीख में बदलाव पर भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया जायेगा।

एयरलाइंस ने पहले 07 मार्च तक के टिकट रद्द कराने पर कोई शुल्क न लगाने की घोषणा की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित