ऋषिकेश , मार्च 19 -- उत्तराखंड में ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की हालत स्थिर बतायी गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपाल महाराज मंगलवार देर शाम नियमित जांच के लिए एम्स पहुंचे थे। इसी दौरान तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें जनरल मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। एम्स प्रशासन के अनुसार उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार दोपहर बाद सतपाल महाराज का हालचाल जानने के लिए एम्स पहुंच सकते हैं। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित